बड़ी खबर:-कांग्रेस को झटका देकर यहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हुई भाजपा में शामिल

Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृजरानी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। मालूम हो कि झबरेड़ा विधानसभा से बृजरानी को प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था।भाजपा मीडिया सेंटर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा॰ रमेश पोखरियाल निशंक ने बृजरानी और उनके साथ बड़ी संख्या में आए कॉंग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी।


Spread the love