अतिक्रमण के विरोध में आंदोलन को लेकर रणनीति बना रही कांग्रेस।

Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और देश, प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएं।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के विरोध में सात जून को किच्छा में प्रदेश अध्यक्ष माहरा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन में पहुंचने का आह्वान किया। नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चिलाना ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए जुटने की अपील की।


Spread the love