उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अब उत्तराखण्ड भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश जाएंगे। इसके पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि पुष्कर धामी जल्द ही स्टार प्रचारक के रूप में उत्तर प्रदेश जाएंगे।इधर, प्रदेश भाजपा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर 80 कार्यकर्त्ताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है।
कार्यक्रम तय होने के बाद यह टीम प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश जाएगी।
माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में रहने वाले उत्तराखण्ड मूल के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने यह रणनीति बनाई है।
Mohan Chandra Joshi
संपादक