कांग्रेस के चार धाम चार काम के लिए अलग मंत्रालय बनाने पर भाजपा नेता ने साधा कांग्रेस पर निशाना,जानें क्या कहा

Spread the love

उत्तराखण्ड। उत्तराखण्ड में ‘चार धाम चार काम’ के लिए अलग मंत्रालय बनाने के कांग्रेस के बयान पर भाजपा नेता ने निशाना साधा है।भाजपा नेता सुरेश जोशी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि “कॉंग्रेस पार्टी को वादे करके भूल जाने की आदत है और इस बार तो उनके घोषणापत्र के वादे इतने हवा हवाई है कि जनता भरोसा ही नहीं कर रही है। शायद तभी इन सबके लिए अलग मंत्रालय बनाने का एक और फर्जी वादा कॉंग्रेस के प्रवासी नेता कर रहे हैं|उन्होंने कहा कि एक समय था जब कॉंग्रेस की सरकारों में थोक में दर्जाधारी मंत्री बनाए गए और उनके नेता सिर पे लालबत्ती लगाकर घूम रहे थे, लाल बत्तियों की यूनियन बना रहे थे, कुछ इसी तर्ज़ पर उनके नेता आज घोषणापत्र पूर्ति मंत्रालय के वादे कर रहे हैं। कॉंग्रेस को भलीभांति मालूम है कि उनकी सरकार नहीं आने वाली और उनके नारे का असली अर्थ है चार धाम यानि सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वड़ेरा, वहीं चार काम का अर्थ है भय, भ्रष्टाचार, जरूरी सामानों के लिए लंबी-लंबी कतारें और अराजकता है।


Spread the love