डैमेज कंट्रोल में जुटे भाजपा जिलाध्यक्ष को मिल रही सफलता, कार्यकर्ताओ की हो रही घर वापसी

Spread the love

चम्पावत। टिकट वितरण के बाद से चंपावत विधानसभा में भाजपा में चल रही नाराजगी और इस्तीफों से भाजपा प्रत्याशी और भाजपा संगठन की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।टिकट वितरण के बाद जिले के दौरे पर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ने विभिन्न बैठके कर डैमेज कंट्रोल करना शुरू कर दिया।अपने दौरे के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने विभिन्न बैठके कर नाराज कार्यकर्ताओ को मनाने का प्रयास किया,जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष काफी हद तक सफल होते दिख रहे हैं।कुछ दिनों पूर्व भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए अनुसूचित मोर्चे के मंडल अध्यक्ष राकेश कोहली ने भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रयासो से भाजपा में वापसी कर ली है,तो वहीं भाजपा के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बच्चन सिंह और भाजपा के ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रजापति की नाराजगी की चर्चाओं के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष पाठक ने उनसे मिलकर उनकी शिकायतों को भी दूर किया और दोनो पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की बात कही है।इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पाठक ने क्षेत्र के युवाओ से भी बात की।भाजपा जिलाध्यक्ष पाठक से बात करने पर उन्होंने बताया कि सभी असंतुष्ट कार्यकर्ताओ से सम्पर्क कर उनकी नाराजगी के कारणों को जानने और नाराजगी दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने जितने भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से सम्पर्क किया सभी ने भाजपा के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी पर पुनः विश्वास कर विजयी बनाने के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया है।


Spread the love