टनकपुर(चम्पावत) अपने दो दिवसीय दौरे पर टनकपुर पहुंचे उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
देवेंद्र यादव ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल द्वारा उनके कार्यकाल में किये गए विकास कार्यो की सराहना की साथ ही वर्तमान भाजपा विधायक पर कोई भी विकास कार्य न करने का आरोप लगाया।कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार है,और सरकार ने जनता को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि नवम्बर में होने वाली परिवर्तन यात्रा के दौरान टिकट की स्तिथि भी साफ हो जाएगी।
वही कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में 3 मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी भाजपा सरकार चलाने में असफल रही है और जनता 2022 में भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर देगी।
Mohan Chandra Joshi
संपादक