राजनीति:- 2022 विधानसभा चुनाव से पहले विजय बहुगुणा के बयान के क्या मायने??

Spread the love

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने 2022 चुनाव से पहले एक बयान देकर भाजपा नेताओं को दबे शब्दो मे बहुत बड़ी सलाह दी है।
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक से पहले विजय बहुगुणा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पॉलिटिक्स इज द गेम ऑफ ग्लोरियस अनसर्टेंटी। विजय बहुगुणा का कहना है कि भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बना रही है और पार्टी तय करेगी कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।उन्होंने कहा कि जो आज मंत्री है,मुख्यमंत्री है कल पार्टी का काम संभालेंगे।
अब सियासी गलियारों में बहुगुणा के इस बयान के अलग-अलग अर्थ लगाए जा रहे हैं।सियासी विद्वानों का मानना है कि अपने बयान के माध्यम से बहुगुणा राजनीति में रोटेशन पालिसी को समर्थन दे रहे है।राजनीतिक विद्वानों का मानना है कि बहुगुणा इस बात का समर्थन कर रहे हैं कि राजनीति में समय के साथ सबको मौका मिलना चाहिए।


Spread the love