विधानसभा चुनाव 2022:- नाम वापसी के बाद मैदान में बचे कुल 632 प्रत्याशी, जानिए नाम वापसी के बाद किस जिले में बचे कितने प्रत्याशी

Spread the love

उत्तराखण्ड। उत्‍तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 31 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल प्रत्याशियो की संख्या स्पष्ट हो गई है।प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर नाम वापसी के बाद अब कुल 632 प्रत्याशी मैदान में हैं। गढ़वाल मण्डल की 41 सीटों पर कुल 391 प्रत्याशी तो कुमाऊं मंडल की 29 सीटों पर 241 प्रत्याशी मैदान में हैं।
अब मैदान में उतरे 632 प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला 14 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन होगा।
मालूम हो कि प्रदेश में विधानसभा की 70 सीटों के लिए 750 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 23 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज कर दिए गए थे। इसके बाद मैदान में 727 प्रत्याशी शेष रहे। सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। इस दौरान 95 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए। ऐेसे में अब कुल 632 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

किस जिले में कितने प्रत्याशी

देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों पर 117 प्रत्याशी, हरिद्वार जिले की 11 विधानसभा सीटों पर 110 प्रत्याशी, उत्तरकाशी जिले की तीन सीटों पर 23 प्रत्याशी व चमोली जिले की तीन विधानसभा सीटों पर 31 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। रुदप्रयाग जिले की दो विधानसभा सीटों पर 25, टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों पर 38, पौड़ी जिले की छह विधानसभा सीटों पर 47 प्रत्याशी और पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभा सीटों पर 28 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बागेश्वर जिले की दो विधानसभा सीटों पर 14 प्रत्याशी, अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभा सीटों पर 50 प्रत्याशी, चम्पावत जिले की दो विधानसभा सीटों पर 14 प्रत्याशी, नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर 63 प्रत्याशी और ऊधमसिंह नगर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
प्रदेश में सबसे अधिक प्रत्याशी देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट पर हैं,जहां 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।


Spread the love