कांग्रेस ने उत्तराखण्ड में बनाया एक और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,5 हुई कार्यकारी अध्यक्षो की संख्या

Spread the love

उत्तराखंड। उत्तराखण्ड कांग्रेस से एक बड़ी खबर आ रही है।
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शूरवीर सिंह सजवान को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है, जिसके बाद कांग्रेस में पांच कार्यकारी अध्यक्ष हो गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी कर कहा कि कांग्रेस पार्टी में सजवाण की वरिष्ठता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक अनुभव के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व द्वारा उनको उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही सजवाण को विधानसभा चुनाव 2022 में को-चेयरमैन, चुनाव अभियान समिति (गढवाल मण्डल) की जिम्मेदारी भी दी गई है।


Spread the love