आज से शुरू होगा भाजपा का मेगा प्रचार अभियान,हिमांचल और हरियाणा के सीएम करेंगे शुरुवात

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का मेगा प्रचार अभियान आज से शुरू हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी आज से गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक साथ मेगा कैंपेन अभियान का आगाज करेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भण्डारी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि महाअभियान की शुरुवात गढ़वाल मण्डल के देहरादून जिले की विकासनगर सीट पर सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
जयराम ठाकुर विकासनगर के बाद सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। वहीं कुमाऊं मण्डल में भाजपा चुनाव प्रचार के अभियान की शुरुआत हल्द्वानी में 12 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे।मनोहर लाल खट्टर लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए भी डोर टू डोर कैंपेन कर वोट मांगेंगे।


Spread the love