बड़ी खबरः जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना! बोले- ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई, पढ़ें ट्वीट में क्या लिखा?

Spread the love

नई दिल्ली। मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई हैं। जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर फिर से बिना नाम लिए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा! कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते, विघ्नों को गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं।” सूरत की एक निचली अदालत ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में दोषी पाया था। एकजुटता दिखाने के लिए प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता, तीन कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य राष्ट्रीय और राज्य पार्टी के नेता राहुल के साथ सूरत कोर्ट में मौजूद रहे। 24 मार्च को, शहर की एक निचली अदालत द्वारा राहुल गांधी को भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर एक मामले में दोषी पाया गया था। इसके बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को एक नियम के तहत लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।


Spread the love