बड़ी खबर:- 8 और 9 मार्च को राजभवन में आयोजित होगा वसंतोत्सव,फूलों की होली थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

Spread the love

देहरादून। उत्‍तराखंड राजभवन में प्रति वर्ष आयोजित होने वाला वसंतोत्‍सव इस वर्ष आठ और नौ मार्च को आयोजित किया जाएगा। वसंतोत्‍सव की शुरुआत उत्‍तराखंड के लोकपर्व फूलदेई से की जाएगी।शुक्रवार को राजभवन में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक मे यह फैसला लिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दून के विभिन्न चौराहों पर फूलों के गुलदस्ते बेचने वाले छोटे कारीगर भी उत्सव में हिस्सा ले सकेंगे। उत्सव में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्तराखंड के स्थानीय भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। इस दौरान मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी-बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ब्रांड अम्बेसडर को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि इस दौरान आठ मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक तथा नौ मार्च को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक आम जनता के लिए पुष्प प्रदर्शनी खुली रहेगी।
खास बात यह है कि इस बार फूलों के प्रदर्शन के साथ ही गमलों पर भी फोकस होगा। वसंतोत्‍सव में फूलों की होली सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य थीम रहेगी।


Spread the love