चारधाम यात्राः चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे लोग! रील्स बनाने वालों पर पुलिस का एक्शन, हुड़दंग मचाने वाले 59 लोगों पर भी कार्रवाई

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम मंे रील्स बनाने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपट रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सोशल मीडिया पर रील्स बनाने वाले 84 व्यक्तियों के चालान काटे और हुड़दंग मचाने वाले 59 लोगों पर कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस प्रशासन यहां आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार अपील कर रही है कि नियमों का पालन करें और श्रद्धा भाव के साथ दर्शन करें।पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया, केदारनाथ धाम के 50 मीटर की परिधि में रील और वीडियो बनाने पर रोक है। शुक्रवार को धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रहे चार लोगों को पकड़कर चालान किया गया। इससे पहले पुलिस 80 लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स और वीडियो बनाते हुए पकड़ कर चालान कर चुकी है। वहीं, नशे का सेवन कर धाम में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ भी रुद्रप्रयाग पुलिस ऑपरेशन मर्यादा चला रही है। शुक्रवार को नशा कर हुड़दंग करने वाले 59 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।


Spread the love