देहरादून। यूँ तो भाजपा पर बार-बार नेतृत्व परिवर्तन कर प्रदेश को अस्थिर करने के आरोप लगते हैं लेकिन जबसे भाजपा ने पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री बनाया है तबसे पुष्कर धामी ने अपनी कार्यकुशलता से भाजपा में नई जान फूंक दी है।पुष्कर धामी यूँ तो पहली बार मुख्यमंत्री बने है लेकिन उनके कामो में अनुभवहीनता देखने को नही मिल रही,अपनी इसी कार्यकुशलता से मुख्यमंत्री ने आंदोलन को तैयार कर्मचारियों को आंदोलन करने से रोक लिया है।
रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश भर के विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मचारी संगठनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सुना और उन्हें जल्द ही दूर करने का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरलीकरण और समाधान के मुद्दे पर काम कर रही है।जो भी मुद्दा सरकार के सामने आएगा उसका तुरन्त समाधान किया जाएगा।
गौरतलब है कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में 22 तारीख से आंदोलन पर उतरने की तैयारी में थे परंतु पुष्कर धामी ने अब उन्हें मना लिया है।
Mohan Chandra Joshi
संपादक