देहरादून। राज्य में मौसम एक बार फिर से करवट बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों में 22, 23, 24 फरवरी को बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है,वहीं 22 को राज्य के गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों, कुमाऊं मंडल के बागेवर व पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। 23 फरवरी को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का अनुमान है।
24 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष हिस्सो में मौसम शुष्क रहेगा।25 व 26 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
Mohan Chandra Joshi
संपादक