नही थम रही कांग्रेस में गुटबाजी,मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान शुरू,हरीश रावत पर भी निशाना साधा

Spread the love

उत्तराखण्ड। हरीश रावत के ट्वीट के बाद उत्तराखण्ड कांग्रेस में भूचाल मच गया है। किसी बड़ी टूट से बचने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने आज हरीश रावत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को दिल्ली बुला लिया था। हरीश रावत के ट्वीट के बाद कांग्रेस के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के नेता भी आमने-सामने आ गए हैं। कुमाऊं मंडल के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से हरीश रावत को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की मांग पर जोर दिया है तो वही गढ़वाल मंडल के नेता प्रीतम सिंह या किशोर उपाध्याय के नाम को आगे कर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। गढ़वाल कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि यदि पार्टी किशोर उपाध्याय यां प्रीतम सिंह को चुनाव में कांग्रेस का चेहरा बनाती है तो कांग्रेस को इसका बहुत लाभ मिलेगा। गढ़वाल कांग्रेस के नेताओ का कहना है कि किशोर उपाध्याय या प्रीतम सिंह के चेहरे पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। वही गढ़वाल कांग्रेस के कुछ नेताओं ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि हरीश रावत केवल दबाव की राजनीति कर रहे हैं। और राजनीति के अंतिम पड़ाव पर हरीश रावत कांग्रेस छोड़कर कहीं जा भी नहीं सकते। गढ़वाल कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इस तरह की बयान बाजी कर हरीश रावत कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाकर अपने चहेतों को टिकट दिलाना चाहते हैं।


Spread the love