उत्तराखण्डः टिहरी में बड़ा हादसा! घर पर ब्लास्ट हुआ सिलेण्डर, तीन लोगों की हालत गंभीर

Spread the love

टिहरी। उत्तराखण्ड के टिहरी में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में सिलेंडर फटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में इसकी सूचना प्रशासन को दी गयी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य चलाया। हादसा आज सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।


Spread the love